अयोध्या में बनने वाले भगवान राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने कर ही दिया है। उसके बाद अब अयोध्या में भव्य दीपावली भी मनाई जा चुकी है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण बहुत तेजी से प्रारंभ हो रहा है। जिसके लिए धन एकत्र करना एक बहुत बड़ा कार्य है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धन संग्रह अभियान के माध्यम से 9 करोड़ 33 लाख 50 हजार हिंदू परिवारों के 46 करोड़ 33 लाख से अधिक सदस्यों तक पहुंचेगा और इसी माध्यम के जरिए भगवान श्री राम की भव्य मंदिर के लिए धन भी एकत्रित किया जाएगा। आर एस एस ने पूरे देश को 44 प्रांतों में बांट दिया है इनमें 10 रूपये के 2 करोड़ 50 लाख 25 हजार और 100 रूपये के 6 करोड़ 88लाख 25 हजार, कुल मिलाकर 9 करोड़ 33 लाख 50 हजार कूपन भेजे जा रहे हैं।
अभियान से जुड़े हुए एक परिवार में पांच सदस्यों का अनुमान लगाया गया है। ट्रस्ट के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने धन संग्रह अभियान की रूपरेखा सोमवार को आरएसएस के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत तथा अन्य पदाधिकारियों के समक्ष रखी, क्योंकि धन संग्रह अभियान बहुत बड़े पैमाने पर पूरे देश में चलाया जाना है। इसीलिए इसमें संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के सहयोग की अपेक्षा है। गौहनिया में वशिष्ठ वात्सल्य ग्लोबल स्कूल में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के दूसरे दिन दूसरे सत्र में अनुवांशिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों को धन संग्रह की कार्य योजना की जानकारी दी गई ।साथ ही इस अभियान में पूरे समर्पण के साथ जोड़ने का आवाहन किया गया है।