प्रसार भारती का नया ऐलान, जल्द ही लॉन्च होंगे 51 एजुकेशन चैनल

भारत के पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत दूरदर्शन पर अब 51 नए चैनल लॉन्च होंगे जिनके जरिए भारत के दूरदराज इलाकों में रहने वाले छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

0
475

भारत के पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अनुसार 51 डायरेक्ट टू होम यानी कि डीटीएच एजुकेशनल टीवी चैनल लांच किए जाएंगे। जिसके बाद घर बैठे विद्यार्थियों को पढ़ने में आसानी होगी। इस समझौते पर मंत्रालय की ओर से भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशंस एंड जियो इन्फार्मेटिक्स ने हस्ताक्षर किए हैं। बुधवार 4 नवंबर को हुए इस समझौते के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। जिसके अनुसार इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों सहित घर घर में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक कार्यक्रम उपलब्ध कराना है। देश के हर व्यक्ति को कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता के पालन में यह सभी सेवाएं दर्शकों के लिए 24×7 मुफ्त उपलब्ध होंगी। इन चैनल्स के बाद निश्चित रूप से भारत के सभी छात्र तथा दूरदराज इलाके जहां पर नेट कनेक्टिविटी 24 घंटे नहीं आ पाती है उन लोगों को बहुत आसानी होगी।

इस समझौते के द्वारा लांच होने वाले सभी चैनल फ्री होंगे और 24 घंटे सुलभ होंगे!… इन चैनलों को डीडी की फ्री डिस का उपयोग कर रहे दर्शक देख सकेंगे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस समझौता ज्ञापन के दायरे में 51 डीटीएच शिक्षा टीवी चैनल है, जिसमें (स्वयंप्रभा) शिक्षा मंत्रालय 22 चैनल, एनसीईआरटी की एक से 12 कक्षाओं तक के लिए ई विद्या 12 चैनल, वंदे गुजरात गुजरात सरकार के 16 चैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत डिजिशाला एक चैनल, दूरदर्शनके सह ब्रांडेड चैनल के रूप में दूरदर्शन के सभी मुख्य दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here