फ़्रांस के खिलाफ प्रोटेस्ट करना, आरिफ मसूद को पड़ा महँगा, 4 अबैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन करना कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को महंगा पड़ गया! भोपाल नगर निगम ने इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के चार अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस विधायक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।

0
451

कुछ दिनों पहले कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल के मैदान में एक विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें बहुत सारे लोग एकत्रित हुए। भोपाल नगर निगम ने इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के चार अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। कुछ दिन पहले ही विधायक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर इक़बाल मैदान में प्रदर्शन करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा आरिफ मसूद के साथ-साथ दूसरों में लोगों पर भी FIR दर्ज हुई थी और इसी मामले में आरिफ के खिलाफ धारा 153 के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मुकदमा भी दर्ज किया गया।

भोपाल नगर निगम ने गुरुवार को खानू गांव स्थित बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में निर्मित बिल्डिंगों पर कार्रवाई शुरू कर दी। यहां विधायक आरिफ मसूद का इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज भी बना हुआ है। 50 मीटर के दायरे में यानी कैचमेंट एरिया में आने के कारण कांग्रेस विधायक के चार अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। भोपाल के इक़बाल मैदान में प्रदर्शन के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ था और सभी लोग करवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नहीं ऐलान कर दिया था कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Image Source: Tweeted by @arifmasoodbpl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here