सोशल मीडिया पर भावुक अपील के बाद बाबा का ढाबा हुआ मशहूर, खाने के लिए टूट पड़ा लोगों का हुजूम

दिल्ली के मालवीय नगर में बुजुर्ग द्वारा चलाए जा रहे बाबा का ढाबा पर अब देशभर के लोग आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो के बाद बहुत सारे लोग अब इस ढाबे पर पहुंच रहे हैं और ढाबे के मालिक कांता प्रसाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

0
477

सोशल मीडिया के युग में किसी भी व्यक्ति के मशहूर करने के लिए सोशल मीडिया बेहद ही सरल और महत्वपूर्ण उपाय है। दिल्ली के मालवीय नगर के किनारे एक छोटा सा ढाबा चलाया जाता है जिसका नाम है” बाबा का ढाबा”। ढाबे के मालिक एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे थे कि हमारी बिक्री नहीं हो पाती है और काम में भी बेहद मुश्किल आती है। जिसके बाद सोशल मीडिया के यूजर्स को ढाबे की 80 वर्षीय मालिक की हालत देखी नहीं गई और लोगों ने उनके ढाबे की वीडियो को खूब शेयर किया।

इस वीडियो को इतना शेयर हुए कि अब लोग बाबा के ढाबे पर मटर पनीर खाने के लिए लाइन लगा रहे हैं। इससे ढाबे के मालिक कांता प्रसाद बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमारी कोई भी फ्री नहीं हुई लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि आप पूरा देश हमारे साथ आ गया है। उन्होंने बताया कि 1990 से वह इस फूड का स्टाल चला रहे हैं।

इसके अलावा मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने भी इस वीडियो को देखा और इस वीडियो को भी ट्वीट करते हुए बाबा की मदद करने पहुंच गए। इसके अलावा रणदीप हुड्डा, रवीना टंडन, स्वरा भास्कर, सुनील शेट्टी जैसे कई फिल्म अभिनेता तथा अभिनेत्रियों ने भी बाबा के ढाबे की इस वीडियो को शेयर किया। और अब कांता प्रसाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने उनके ढाबे पर पहुंचकर बुजुर्ग दंपत्ति से कहा कि दिल्ली सरकार उनका पूरा ख्याल रखेगी। दिल्ली कैपिटल्स नामक एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ” दिल्ली वालों आज इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारे स्थानीय व्यापार को आपकी मदद की बहुत जरूरत है तो कल से ही ना आंसुओं को खुशियों में बदलते हैं!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here