आज भारत के लिए बेहद ही खास दिन है। 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना अपनी 88वीं वर्षगांठ मना रही है। आज के दिन हिडन एयरवेस पर वायुसेना की परेड हुई और उसके बाद राफेल ,सुखोई ,एलएसी तेजस ,जैगुआर के साथ अन्य कई विमानों ने आसमान में भारत की ताकत का नजारा दिखाया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा, ” मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारतीय वायुसेना विकसित होगी और देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहेगी। ” वायुसेना प्रमुख ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले जवानों को भी संबोधित किया उन जवानों को भी संबोधित किया। जिन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक की थी। वहीं इसी मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारत के सभी नेताओं ने भारतीय वायुसेना को उनकी 88 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर पर भारतीय वायु सेना को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ” एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”
एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।#AFDay2020 pic.twitter.com/0DYlI7zpe6
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
क्यों मनाया जाता है इंडियन एयर फोर्स डे?
आज ही के दिन यानी 8 अक्टूबर 1932 को वायु सेना की स्थापना की गई थी, इसीलिए हर साल 8 अक्टूबर वायुसेना दिवस मनाया जाता है। देश के स्वतंत्र होने से पहले वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स कहा जाता था ,1 अप्रैल 1933 को भारतीय वायु सेना का पहला दस्ता बना था जिसमें से ऑफिसर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था। आजादी के बाद वायुसेना के नाम से रॉयल को हटाकर इंडियन एयर फोर्स कर दिया गया। भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य “नभः स्पृशं दीप्तम” भगवत गीता के 11 अध्याय से लिया गया है। भारतीय वायु सेना का ध्वज वायु सेना निशान से अलग नीले रंग का है, जिसके शुरुआती एक चौथाई भाग में राष्ट्रीय ध्वज बना है और बाकी हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज के तीनो रंगो के आधार पर केसरिया,श्वेत और हरे रंग से एक वृत्त बना है।
Image Source: Tweeted by @indiannavy



