देश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पहले से ज्यादा सुरक्षा और सावधानी रखने की आवश्यकता है। इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता को संबोधित किया और कोविड-19 महामारी के खिलाफ फिर से एकजुट लड़ाई का आवाहन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामलो की लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है। बीते कुछ हफ्तों से हर दिन 70 हाजर से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ” भारत की कोविड 19 की लड़ाई लोगों के चलते आगे बढ़ रही है और इसे कोरोना वारियर्स से बड़ी शक्ति मिली है। हमारे एकजुट प्रयास ने बहुत सी जाने बचाई है हमें अपनी लड़ाई पर गति बनाए रखनी होगी और हमारे लोगों को वायरस से बचाना होगा।”
India’s COVID-19 fight is people driven and gets great strength from our COVID warriors. Our collective efforts have helped saved many lives. We have to continue the momentum and protect our citizens from the virus. #Unite2FightCorona pic.twitter.com/GrYUZPZc2m
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों!
हमेशा याद रखें:
मास्क जरूर पहनें।
हाथ साफ करते रहें।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
‘दो गज की दूरी’ रखें।”
आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों!
हमेशा याद रखें:
मास्क जरूर पहनें।
हाथ साफ करते रहें।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
‘दो गज की दूरी’ रखें।
#Unite2FightCorona pic.twitter.com/L3wfaqlhDn— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
आने वाले 3 महीने में पूरे देश में कई महत्वपूर्ण प्रहार भी बनाए जाएंगे जिसमें नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छठ तथा क्रिसमस डे और फिर नए साल का आगाज होगा। ऐसे में इन सभी त्योहारों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाना ही वरदान साबित होगा, अन्यथा संक्रमण तेजी के साथ देश में फैल सकता है। प्रधानमंत्री मोदी कोरोना के खतरे से लोगों को जागरूक करने के लिए तथा नई गाइडलाइंस के पालन के लिए प्रेरित करने के लिए गुरुवार से जन आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस आंदोलन के जरिए स्थानीय स्तर पर पोस्टर होल्डिंग के साथ ही सोशल प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पैमाने के साथ इन बातों को प्रसारित किया जाएगा। धीरे-धीरे देश का लगभग 80% भाग खुल चुका है और ऐसे में संक्रमण पर काबू रखना बहुत कठिन है। इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लोगों को प्रेरित करना बहुत आवश्यक हो गया है।
Image Source: Tweeted by @BJP4India



