गौतम गंभीर है भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से करियर की शुरुआत की थी। 2010 2011 के बीच छह एकदिवसीय मैचों में कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया। 2001 में विश्व कप जीता इसके बाद क्रिकेट से थोड़ी देर विश्राम लिया और आईपीएल खेलते हुए नजर आए। एक शानदार कैरियर खेलने के बाद गौतम गंभीर ने 2018 में क्रिकेट से पूर्ण रूप से सन्यास लिया अब 22 मार्च 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। गौतम गंभीर ने क्रिकेट में ही अपना नाम नहीं कमाया बल्कि भारतीय राजनीति में सांसद बनने के बाद उन्होंने एक नई राजनीति की शुरुआत की जो राजनीति विकास की राजनीति थी जो राजनीति स्वच्छता और सत्यता की राजनीति थी।
यह है गौतम गंभीर के पांच प्रमुख कार्य:
After elections, PM @narendramodi ji said just one thing – “Work so hard that you don’t have to depend on my name”. It’s been a yr of grt learning as I present my Year 1 #ReportCard
Have been wanting to hav a conversation wid my Twitter family. Let’s do this – Ask GG pic.twitter.com/RrY7eHhQde
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 6, 2020
सेक्स वर्कर्स की संतानों के लिए शिक्षा
गौतम गंभीर ने एक ऐसा कार्य किया जिसके लिए उन्हें बहुत दिनों तक याद किया जाएगा। उन्होंने एक ऐसी पहल की जिसके बारे में लोग सोचना भी नहीं चाहते गौतम गंभीर ने दिल्ली के जीबी रोड एरिया में कार्य करने वाली 25 सेक्स वर्कर की बेटियों की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की। उन्होंने उन सभी की शिक्षा स्वास्थ्य और उनके जीवन यापन से संबंधित सभी जरूरतों की पूर्ति करने का निर्णय लिया। गौतम गंभीर ने कहा था, ” समाज में हर व्यक्ति को अच्छा जीवन जीने का अधिकार है और मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि इन बच्चियों को और अवसर मिले ताकि वह अपने सपने को साकार कर सकें मैं उनकी जीविका और स्वास्थ्य का ध्यान रखूंगा। ”
शौचालय तथा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों की स्थापना
भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने पीएम मोदी की महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली योजना की श्रंखला में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों तथा शौचालयों का निर्माण कराया। इसके बारे में गंभीर नहीं ट्वीट किया था और लिखा था!
Private-Public Partnership is essential in the development of infrastructure. Signed MoU with Daikin which will build toilets and install sanitary pad vending machines in East Delhi. A step towards Bapu's vision and our Hon'ble PM's goal of women empowerment and sanitation! pic.twitter.com/uqQjwKxb7w
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 11, 2019
गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर स्ट्रोमल मशीनों का उद्घाटन
गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद गौतम गंभीर ने चार क्रोमल मशीनों का उद्घाटन किया था। जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि मैं अपने कार्यकाल में इस लैंडफिल साइट के 40 फ़ीसदी कूड़े को खत्म करूंगा। गौतम ने कहा था मेरो 40 लाख विज्ञापन पर खर्च नहीं कर सकता लेकिन 40 फीट कूड़ा खत्म करना मेरी जिम्मेदारी है। गाज़ीपुर लैंडफिल के निरीक्षण के बाद गौतम गंभीर ने 11 सितंबर को कहा था कि इसकी ऊंचाई 40 फुट कम हो चुकी है। उनका कहना है यहां पर प्रतिदिन 2400 टन कचरा प्राप्त होता है, वही चार मशीनों के कारण अब 2600 टन कचरे का निस्तारण प्रतिदिन हो सकेगा। वहीं उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कूड़े को साफ करना है आने वाले समय में और मशीनें भी यहां पर स्थापित की जाएंगी।
20 फीट ऊंचे एयर प्यूरीफायर की स्थापना
जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने लगभग 2 साल पहले लाला लाजपत राय नगर में 20 फीट ऊंचे एयर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया था। इसके लिए यह दावा किया गया था कि यह दिन भर में 6 लाख क्यूबिक मीटर हवा को साफ करेगा। गौतम गंभीर ने इस कदम को जनता के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उठाया था। इस प्यूरीफायर की देखभाल और खर्च लाजपत राय नगर का ट्रेडर्स एसोसिएशन उठाता है। यह बताया जाता है कि इसके तहत 15000 लोगों को साफ हवा मुहैया हो सकेगी। 7 लाख की लागत से लगाए गए टावर में 20 महीने ₹30000 का खर्च आता है।
सार्वजनिक स्थानों को अपने वेतन का दान
क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर अपनी अद्भुत राजनीति के लिए सदैव याद किए जाते हैं। गौतम गंभीर ने अपनी सैलरी को सार्वजनिक स्थानों की बेहतरी के लिए दान करने का निश्चय किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था मैं पूर्वी दिल्ली में बेहतर सुविधाओं के साथ श्मशान घाट को पुनरुद्धार कराने के लिए अपना वेतन दान करूंगा। इसके अलावा गौतम गंभीर ने अपनी 2 साल की सैलरी को पीएम केयर्स फंड में देने का निर्णय लिया था। की प्रति महीने लोकसभा सांसद को ₹50000 मिलते हैं, इस हिसाब से लगभग 12 लाख रुपए का दान गौतम गंभीर ने पहले ही संक्रमण को देखते हुए पीएम केयर्स फंड में कर दिया।



