विधानसभा चुनाव का अजब प्रत्याशी, भैंस पर सवार होकर पहुंचा नामांकन भरने

पोलीगंज के पशु प्रेमी समाजसेवी विधानसभा चुनाव 2020 का पर्चा भरने भैंस पर बैठकर पहुंचे। उनका कहना है कि लालू जी भैंस की पीठ पर बैठकर मुख्यमंत्री पर कब्जा बना लेते हैं तो मैं कम से कम विधायक तो बन ही जाऊंगा।

0
547

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कई पार्टियों में सीटों का बंटवारा भी हो गया है। कुछ नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इनमें से कुछ वे नेता है जिन्हें या तो किसी पार्टी ने टिकट नहीं दिया, आप एक स्वयं निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहते थे। बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन का कार्य भी प्रारंभ हो गया है और इस नामांकन में अजीब अजीब प्रत्याशी देखने को मिल रहे हैं। कुछ नेता कार से नामांकन भरने आ रहे हैं तो कोई स्कूटर पर बैठ कर नामांकन भरने आया है, परंतु इन सब में एक विशेष प्रत्याशी देखने को मिला जो भैंस पर बैठकर नामांकन भरने आया था। पालीगंज नामांकन में आकर्षण का केंद्र बने पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी रविंद्र प्रसाद भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे। पूछने पर उन्होंने बताया कि मैं एक पशु प्रेमी हूं और मुझे पशुओं से बेहद ही प्यार है इसीलिए प्रकृति और पशुओं के साथ अपने प्रेम को व्यक्त करने के लिए भैंस पर बैठकर चुनाव नामांकन भरने आया हूं।

यह व्यक्ति पॉली गंज के एक समाजसेवी कार्यकर्ता है। बताया जाता है कि वे पालीगंज बहुत ही काम आते हैं, जब भी आते हैं तब लोगों से बड़े अदब से मिलते हैं। लोगों से कहते हैं “हमरो पर ध्यान है ना!.. “लोग उनका मन रखने के लिए उनसे कहते हैं, “हां हां तुम पर पूरा ध्यान है नेताजी !.. “इतना सुनते ही नेताजी खुश हो जाते हैं। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। बिहार में तीन चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। जबकि चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे। ये प्रत्याशी चुनाव जीते हैं ना जीते लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल तो जीत लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here