बिहार विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, 3 फेजों में होगी वोटिंग

भारतीय चुनाव आयोग ने आज 12:30 पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने बताया कि बिहार में विधानसभा चुनाव तीन फेज़ में होंगे। और इसमें यह भी बताया गया कि वोट डालने के लिए किस प्रकार से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

0
469

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है 243 सीटों पर 3 फेस में 28 अक्टूबर 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग होगी और 10 नवंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। इन सभी बातों की घोषणा शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए की। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे 14 नवंबर को मनाई जाने वाली दीपावली से चार दिन और 20 नबम्बर से शुरू होने वाले छठ पर्व से 10 दिन पहले ये साफ हो जायेगा कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

बिहार विधानसभा चुनाव में 3 फेज़ में वोटिंग होगी। बुधवार 28 अक्टूबर को 31 सीटों पर वोटिंग होगी जिसके लिए 31000 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। मंगलवार 3 नवंबर को 94 सीटों पर वोटिंग होगी जिसमें 42000 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। शनिवार 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होगा इसके लिए 33000 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। बिहार में 243 सीटों पर 7.29 करोड़ लोग वोट डालेंगे। दिन में 3.85 करोड़ पुरुष और 3.4 करोड़ महिलाएं हैं। इस बार सुबह 7:00 से 6:00 के बीच वोटिंग होगी। बिहार विधानसभा चुनाव में 46 लाख मास्क, 7.6 लाख पीपीई किट का इस्तेमाल होगा। नामांकन के दौरान उम्मीदवार पांच की जगह दो ही गाड़ी के साथ जा सकेंगे।

2019 में लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 39 सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिलीं थीं और तब केवल एक सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार जीता था। लोकसभा के नतीजों को यदि विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से देखें तो एनडीए को 223 सीटों पर बढ़त मिली थी। जिसमें से 96 सीटों पर भाजपा और 96 पर जदयू आगे थी। लोजपा 35 सीटों पर आगे थी। 1 सीट जीतने वाला महागठबंधन, विधानसभा के लिहाज से 17 सीटों पर आगे था इनमें से 9 पर राजद, कांग्रेस और दो पर हम जो अब एनडीए का हिस्सा बन चुका है वह आगे था। अब ऐसे में देखना यह होगा कि बिहार विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी और किसकी होगी हार?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here