समाजवादी पार्टी ने लॉन्च किया ‘बायसिकल टीवी’ यूट्यूब चैनल, भाजपा को घेरने की तैयारी

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने वर्चुअल वॉर पर ध्यान देते हुए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है। सपा ने अपने चैनल का नाम 'बायसिकल टीवी' रखा है।

0
421

2021 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। हर पार्टी प्रचार के लिए अभियान की शुरुआत कर चुकी है। डिजिटल प्लेटफार्म की ओर बढ़ते लोगों पर पकड़ बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने यूट्यूब पर ‘बायसिकल टीवी’ के नाम से अपना चैनल लॉन्च किया है।

अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह को केंद्रित करते हुए इस चैनल को लॉन्च किया गया है। कोरोना काल में चुनावी सभाएं न हो पाने और जनता से प्रत्यक्ष तौर पर संवाद को लेकर आ रही परेशानी को रखते हुए समाजवादी पार्टी ने इस चैनल की शुरुआत की है। ‘बायसिकल टीवी’ पर पहले चरण में कुछ शॉर्ट फिल्मों को अपलोड किया गया है।

इस शॉर्ट फिल्मों को अपलोड कर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की है। बता दें कि चुनावी माहौल के बीच समाजवादी पार्टी ने वर्चुअल वॉर की शुरुआत पहले ही कर दी थी। जिसके बाद अब यूट्यूब चैनल की शुरुआत कर सपा ने अपनी चुनावी रणनीति को विस्तार दिया है। भाजपा और कांग्रेस का पहले ही अपना यूट्यूब चैनल है। ऐसे में सपा के यूट्यूब चैनल लॉन्च करने को डिजिटल प्लेटफार्म पर भाजपा और अन्य पार्टियों को जवाब की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here