इमरान हाश्मी ने साइन की ये नई फिल्म, पहली बार इस तरह के किरदार में आएंगे नज़र

अभिनेता इमरान हाश्मी ने हाल ही में एक नई फिल्म साइन की है। इस फिल्म में वह एक आम आदमी के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ कर रहे है।

0
553

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सीरियल किसर नाम से मशहूर अभिनेता इमरान हाश्मी (Emraan Hashmi) ने एक नई फिल्म साइन की है। इमरान पिछले काफी समय से लगातार कुछ सीरियस और संवेदनशील मुद्दे पर फिल्में करने की कोशिश कर रहे है। उनकी इस नई फिल्म का नाम होगा ‘सब फर्स्ट क्लास’ (Sab First Class), जो एक आम आदमी की संवेदनशील कहानी को बयां करगी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी और फिल्म की पटकथा बलविंदर सिंह जंजुआ ने लिखी है। साथ ही बलविंदर इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे है।

इमरान हाशमी ने अपनी इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह एक हास्यपद फिल्म होगी, लेकिन साथ ही फिल्म में कई मार्मिक और संवेदनशील दृश्य भी देखने को मिलेगा। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि एक आम आदमी अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए किस हद तक जा सकता है और इसके लिए वह अपना परिवार खोने के लिए राज़ी हो जाता है। इमरान का कहना है कि इस तरह का रोल उन्होंने आज से पहले कभी नहीं किया है।

इमरान इससे पहले ‘घनचक्कर’ और ‘दिल तो बच्चा है जी’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में अभिनय कर चुके है। इसके अलावा वेब सीरीज़ ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ (Bard of Blood) से उन्होंने डिजिटल डेब्यू भी किया था। इस फिल्म के अलावा वह जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘चेहरे’ और जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म ‘मुंबई सागा’ में भी नज़र आने वाले है। उम्मीद है रोमांटिक फिल्मों के अलावा इस तरह की फिल्मों में भी दर्शक इमरान को पसंद करेंगे।

Image Source: Tweeted by @emraanhashmi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here