अक्षय कुमार ने किया ये महान काम, पीएम मोदी और रजनीकांत के साथ जुड़ गया है नाम

अक्षय कुमार जल्द ही बियर ग्रिल्स के साथ उनके शो इन्टू द वाइल्ड में नज़र आने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार इस शो का हिस्सा बनने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।

0
684

बॉलावुड खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने दमदार एक्शंस के कारण भी दर्शकों के दिलों पर राज़ करते हैं। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में खतरनाक से खतरनाक स्टंट्स और एक्शन सीन्स बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किए खुद ही करना पसंद करते हैं। अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जो अक्षय ने खुद ट्वीट कर बताई है। अक्षय कुमार जल्द ही मैन वर्सेज वाइल्ड फेम और मशहूर एडवेंचरर बियर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ उनके शो ‘इन्टू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स’ (Into the wild with Bear Grylls) में नज़र आने वाले हैं।

अक्षय कुमार ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर इस शो का एक टीज़र रिलीज़ किया है। इस टीज़र में अक्षय कुमार एडवेंचर करते और रस्सियों पर लटकते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ-साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “आप सोच रहे होंगे कि मैं पागल हूँ… पागल हूँ लेकिन सिर्फ जंगलों में जाने के लिए।” इस पोस्ट में अक्षय ने बियर ग्रिल्स और डिसकवरी चैनल को भी टैग किया है।

बताया जा रहा है कि ये शो अगले महीने 11 सितंबर को रात 8 बजे डिसकवरी चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। बियर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर पर जाने वाले अक्षय कुमार तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है।

Image Source: Wikipedia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here