तारक मेहता की इस लीड एक्ट्रेस ने कहा शो को अलविदा, खबर सुनकर फैंस हुए निराश

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता ने शो को अलविदा कह दिया है। खबरों के मुताबिक उन्होंने अपने करियर और एक बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के कारण यह फैसला किया है।

0
1221

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता (Neha Mehta) ने शो को अलविदा कह दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक नेहा को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है, जिस कारण उन्होंने यह शो छोड़ने का मन बनाया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने बीते महीने ही अपने शो के 12 वर्ष पूरे किए हैं और नेहा साल 2008 से ही इस शो का हिस्सा बना हुई हैं।

https://www.instagram.com/p/CD2_B6OJ2op/?utm_source=ig_web_copy_link

अंजलि मेहता के शो छोड़ने से तारक मेहता के फैंस को एक झटका बड़ा लगा है। खबरों की माने तो शो मेकर्स ने नेहा को शो न छोड़ने के लिए मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अपने करियर में बदलाव के कारण नेहा ने यह शो छोड़ने का फैसला किया है। नेहा ने हाल ही में अपना एक कुकिंग चैनल भी शुरू किया है। तारक मेहता के शो में उनका डाइट फूड दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

नेहा मेहता ने साल 2001 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह एक अच्छी लेखिका और भरतनाट्यम की बेहतरीन डांसर भी हैं। नेहा अपनी असल ज़िन्दगी में बिल्कुल सिंगल हैं और उनका कहना है कि वह शादी को लेकर किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करना चाहती। अंजलि के अलावा तारक मेहता शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी पहले ही शो को अलविदा कह चुकी हैं।

Image Source: Instagrammed by @nehamehtaofficial

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here