अब आतंकवादी की माँ के किरदार में नज़र आएंगी रामायण की सीता, फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्रम अकाउंट के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

0
1288

लॉकडाउन में रामायण के पुनः प्रसारण से एक बार फिर चर्चा में आने वाली रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। दीपिका की आने वाली फिल्म का नाम ‘गालिब’ है, जिसमें वह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में दीपिका के साथ इस उनके बेटे का रोल प्ले करने वाले एक्टर निखिल पितले नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक आतंकवादी और उसकी मां की कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म को घनश्याम पटेल और निमिषा अमीन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की कहानी 2001 के आरोपी अफजल गुरु के बेटे गालिब पर आधारित है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के पहले लुक को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, “मेरी फिल्म का पोस्टर रिलीज, यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जल्दी ही रिलीज डेट का एलान भी कर दिया जाएगा…. पहले फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी लेकिन हम सबको पता है कि क्या गलत हुआ।” दरअसल दीपिका की यह फिल्म अगस्त में ही रिलीज हो जाती लेकिन कोरोना वायरस की वजह से समय पर रिलीज नहीं हो पाई।

फिल्म गालिब के जरिए दीपिका एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। रामायण में सीता के रोल के मिलने से पहले से भी वह फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ थी। 1991 में दीपिका ने हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली थी और उनकी दो बेटियां भी हैं। दीपिका ने हाल में ही फिल्म बाला में काम किया था। वह न सिर्फ हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं बल्कि गुजराती, तेलुगु और बंगाली फिल्मों में भी उन्होंने अभिनय किया है। इसके साथ-साथ वह बीजेपी सरकार में नेता भी रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here