कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद लगातार भारतीय सेना अपने पराक्रम का परिचय भारत की सुरक्षा और जम्मू-कश्मीर की रक्षा में दे रही है। जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए भारतीय सेना लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार यह बताया जा रहा है कि इस साल भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई में 203 आतंकवादियों को ढेर किया है,जिनमें से 166 आतंकवादी जम्मू कश्मीर प्रदेश के ही थे। इसके अलावा 43 नागरिकों को भी इन हमलों से नुकसान पहुंचा है। आधिकारिक सूचना के अनुसार लगभग बयान में लोगों को इन हमलों ने हताहत किया है। सुरक्षाबलों ने 49 आतंकियों को गिरफ्तार भी किया है।
सूत्रों के अनुसार इस साल 9 आतंकवादियों ने भारतीय सेना की ताकत के सामने नतमस्तक होकर आत्मसमर्पण भी किया है। 203 आतंकवादियों में से 166 आतंकवादी जम्मू कश्मीर तथा अन्य आतंकवादी विदेशी मूल या पाकिस्तान से संबंध रखते थे। यह कार्यवाही भारतीय सेना तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के अद्भुत पराक्रम के कारण ही संभव हो पाई है। 2020 में 96 आतंकी गतिविधियां हुई,जिसमें 43 लोग मारे गए तथा 92 लोगों को नुकसान पहुंचा। 2019 में 152 आतंकवादी मारे गए, जिनमें 120 स्थानीय तथा 32 विदेशी मूल के आतंकवादी थे। 2018 में 215 आतंकवादियों को मारा गया था।