अगले महीने भारत आ रहे हैं 10 राफेल विमान, चीन को मुंहतोड़ जवाब देने में अब सफल हो पाएगा भारत

भारतीय वायुसेना की ताकत में अब एक बार फिर इजाफा होने वाला है। बताया जा रहा है अप्रैल के महीने में करीब 10 राफेल विमान भारत की जमीन पर उतर सकते हैं। नए लड़ाकू विमान आने के बाद भारतीय वायुसेना में राफेल की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी।

0
433

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में लगातार भारतीय सेना की ताकत को दोगुना करने की कोशिश में की जा रही है। इसी श्रंखला में बहुत सारे नए हथियारों की खरीद हो रही है और बहुत सारे नए हथियारों को भारत में ही निर्मित किया जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारतीय वायुसेना की ताकत को बढ़ाने वाले 10 और राफेल विमान अप्रैल के महीने में भारत की जमीन पर उतर सकते हैं। इन विमानों की लैंडिंग के बाद भारत में राफेल विमानों की संख्या 21 हो जाएगी।

समाचार एजेंसी एनएनआई के अनुसार ‘अगले दो से तीन दिनों के अंदर तीन राफेल विमान फ्रांस से सीधे उड़ान भरकर भारत पहुंचेंगे। इन विमानों में ईंधन हवा के बीच भरा जाएगा। इसके बाद अप्रैल महीने के दूसरे पखवाड़े में 7-8 और राफेल विमान और उनके ट्रेनर वर्जन भारत पहुंच जाएंगे।’ पहली बार भारतीय सेना में राफेल विमानों का काफिला पिछले साल जुलाई-अगस्त में शामिल हुआ था। अब इन विमानों की मदद से इनकी हरकतों पर भारतीय सेना आसानी से नजर रख सकेगी।

माना जा रहा है कि फ्रांस से ये विमान सीधे अंबाला में लैंड करेंगे। कुछ समय बाद इनमें से कुछ विमानों को बंगाल के हाशिमारा एयरबेस भेज दिया जाएगा जहां दूसरी स्क्वॉड्रन बनाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। हाशिमारा एयरफोर्स स्टेशन भूटान के करीब है। यह तिब्बत से सिर्फ 384 किलोमीटर दूर है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक 50% राफेल विमान भारतीय सेना में शामिल हो चुके होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here